फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balki's Block Vice President sought extortion

भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष से मांगी रंगदारी

Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Balki's Block Vice President sought extortion
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कैथोड़ा की पूर्व महिला प्रधान के पति और भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष को कॉल कर एक युवक ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर उन्हें देख लेने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी पूर्व प्रधान के पति और भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष हाजी महबूब आलम ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर दूसरे ओर से बोल रहे युवक ने अपना नाम आशु टोपी बताते हुए पांच लाख की रंगदारी की मांग की। हाजी महबूब द्वारा अपने पास इतने रुपये न होने की बात कहे जाने पर युवक ने उनसे बदसलूकी करते हुए देख लेने की धमकी दी। पूर्व प्रधान के पति से रंगदारी मांगे जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच में जिस नंबर से कॉल की गई थी, वह गांव कैथोड़ा के ही एक युवक का निकला, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उक्त युवक ने बताया कि उसकी आईडी पर कई सिम चल रहे हैं, इसलिए उसने इस बाबत कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed