फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baliyan got the tickets of the traitors cleared

मीरापुर उपुचनाव: भितरघात करने वालों का टिकट साफ करा गए बालियान, लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिखा असर

Sat, 26 Oct 2024 03:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 03:16 PM IST
सार

मीरापुर से टिकट के लिए 25 से अधिक भाजपा और रालोद नेताओं के बीच दावेदारी की जंग चल रही थी। लेकिन डा. संजीव बालियान ने ऐसा जोर लगाया कि मिथलेश पाल को टिकट मिल गया।

विज्ञापन
Baliyan got the tickets of the traitors cleared
रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में टिकट पर भी नजर आया। मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट पर भितरघात का हवा देने वाले कईं दावेदारों को मायूसी झेलनी पड़ी। पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ खड़ी रहने वाली पूर्व विधायक मिथलेश पाल टिकट हासिल करने में कामयाब रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पूर्व मंत्री बालियान ने उनके टिकट की राह आसान की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव : जानें कितनी है सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना, रालोद की मिथलेश पाल और बसपा के शाहनजर की संपत्ति
विज्ञापन

रालोद की अंर्तकलह से छिटका टिकट, भाजपा की झोली में गिरा
मीरापुर उपचुनाव के टिकट को लेकर भाजपा-रालोद गठबंधन के दिग्गज नेताओं के बीच सियासी कद का खूब टकराव हुआ। रालोद की अंर्तकलह से टिकट छिटककर भाजपा के खेमे में पहुंचा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लखनऊ से दिल्ली तक पूर्व विधायक मिथलेश पाल की पैरवी की।

खेमेबंदी का उठाना पड़ा नुकसान
लोकसभा चुनाव में हुई खेमेबंदी का नुकसान भाजपा प्रत्याशी को उठाना पड़ा था। सिर्फ मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की मीरापुर सीट पर भी तब भाजपा और रालोद के कई बड़े नेताओं के नाम भितरघात की चर्चा में शामिल रहे। इनमें कईं मीरापुर से टिकट के दावेदार बन गए थे।
 

सपा के बाद रालोद ने भी महिला प्रत्याशी पर चला दांव
सपा से सुम्बुल राणा का टिकट होते ही रालोद में भी महिला प्रत्याशी की तलाश शुरू हुई। ऐसे में पूर्व मंत्री बालियान ने पूर्व विधायक मिथलेश पाल का नाम आगे बढ़ाया। रालोद के पास कोई मजबूत महिला उम्मीदवार नहीं होने का फायदा भी भाजपा के रणनीतिकारों को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed