{"_id":"671bd5c194823c648606d80f","slug":"meerapur-know-how-much-property-sp-candidate-sumbul-rana-rld-s-mithlesh-pal-and-bsp-s-shahnazar-have-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव : जानें कितनी है सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना, रालोद की मिथलेश पाल और बसपा के शाहनजर की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव : जानें कितनी है सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना, रालोद की मिथलेश पाल और बसपा के शाहनजर की संपत्ति
Fri, 25 Oct 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:01 PM IST
सार
सुम्बुल और मिथलेश के पास कोई कार नहीं है। जबकि शाहनजर के पास छह ट्रक हैं। सुम्बुल के बैंक खातों में दस करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
सुम्बुल राना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राना सबसे ज्यादा अमीर है। वह करोड़पति हैं, जबकि रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल लखपति हैं। दोनों के पास ही कार नहीं है।
विज्ञापन
मिथलेश पाल
- फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दशक से जिले की राजनीति में सक्रिय पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से 1988 में स्नातक की डिग्री ली। मोरना से विधायक रहने के बावजूद अभी तक उनके नाम कोई कार नहीं है। जबकि उनके पति अमरनाथ पाल के पास चार लाख रुपये कीमत की गाड़ी है। मिथलेश पर साल 2019 में सार्वजनिक स्थान पर जाम लगाने का मुकदमा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहनजर
- फोटो : अमर उजाला
करीब छह लाख रुपये बैंक खातों में जमा हैं। एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी है। तीन लाख 75 हजार रुपये के शेयर, एक लाख 69 हजार का बचत योजनाओं में निवेश किया गया है। सात लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और 500 ग्राम चांदी भी है।
करोड़पति हैं राना परिवार की बहू सुम्बुल
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना करोड़पति हैं। उनके विभिन्न बैंक खातों में 10 करोड़ से अधिक की धनराशि है। उनके पास 20 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। जबकि बचत योजनाओं में 10 करोड़ से अधिक का निवेश, अलग-अलग कंपनियों के पांच करोड़ से अधिक के शेयर उनके पास हैं। उनके पास 2.25 किलो से अधिक के 1.68 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण भी हैं। गाजियाबाद और दिल्ली में फ्लैट एवं करोड़ों रुपये की खेती की जमीन एवं प्लाट भी हैं।

शाह नजर के पास छह ट्रक, नोएडा में भी फ्लैट
कम्हेड़ा निवासी बसपा प्रत्याशी शाह नजर के पास 75 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह 24 लाख रुपये के कर्जदार हैं। उनके पास छह ट्रक भी हैं। वह बीकॉम पास हैं। नगर के अंबा विहार और नोएडा में उनके नाम से दो फ्लैट हैं। उन्होंने 24 लाख रुपये का वाहन ऋण लिया हुआ है। बसपा प्रत्याशी के पास 3.5 लाख रुपये कीमत के विभिन्न आभूषण हैं।