{"_id":"643177efe104e86035044886","slug":"balajis-ride-on-the-chariot-devotees-showered-flowers-muzaffarnagar-news-c-14-1-184041-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रथ पर निकली बालाजी की सवारी, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रथ पर निकली बालाजी की सवारी, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल, बालाजी की भक्ति में डूबा नजर आया कस्बा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे में श्री बालाजी की रथ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ पर निकली बालाजी की सवारी का रस्सा खीचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर फूल बरसाए।
नदी वाला मंदिर से आरंभ हुई श्री बालाजी की शोभायात्रा का पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, राजेश संगल व सुबोध त्यागी ने शुभारंभ किया। जयघोष के साथ स्वर्ण रथ पर श्री बालाजी महाराज विराजमान हुए। महाआरती की गई। बैंडबाजे और सुंदर-सुंदर झांकी के साथ आरंभ हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु जमकर झूमे। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। श्री बालाजी महाराज का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस मौके पर अभिषेक संगल, अंकित कंसल, प्रमोद गर्ग, अंकुर गुप्ता, राजा गोयल, परम त्यागी व बालाजी युवा मंच का विशेष सहयोग रहा।
श्रद्धालुओं ने बांटा प्रसाद
संगल परिवार बिटावदा व मित्तल परिवार बुढ़ाना ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। बड़े बाजार में अंकित गर्ग, अनुज गर्ग व अकुल गोयल ने छोले-चावल का वितरण किया। कश्यप समाज के चौधरी डॉ सोनू कश्यप के नेतृत्व में समाज के श्रद्धालुओें ने महर्षि कश्यप समिति बुढ़ाना के बैनर तले शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर अरूण, संदीप, सुनील, गोविंद, सैंकी व अमित आदि मौजूद रहे।