फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balaji rode out on the chariot and showered flowers and blew roses

Muzaffarnagar News: रथ पर सवार होकर निकले बालाजी तो बरसे फूल, उड़ाया गुलाल

Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Balaji rode out on the chariot and showered flowers and blew roses
बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।
- शहर के नई मंडी से शुरू हुई श्री बालाजी की शोभायात्रा
विज्ञापन


- देर रात तक बालाजी की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया शहर


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। रथ पर सवार होकर बालाजी निकले तो लोगों ने खूब फूल बरसाए। गुलाल उड़ाया गया। रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

नई मंडी के श्री बालाजी धाम मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, उद्यमी भीमसेन कंसल, कुलदीप गोयल और सतीश गोयल ने संयुक्त रूप से यात्रा का शुभारंभ किया। जयघोष के साथ स्वर्ण रथ पर श्री बालाजी महाराज विराजमान हुए। महाआरती की गई। शहर के नई मंडी से शुरू हुई यात्रा पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। डीजे और बैंड-बाजों के साथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में भक्तों ने श्री बालाजी के स्वर्ण रथ को रस्सों से खींचा। हर कोई रथ खींचने के लिए आतुर नजर आया।

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने बांटा प्रसाद

नई मंडी स्थित श्रीबालाजी मंदिर से शुरु हुई रथ यात्रा के सभी मार्गों पर जगह-जगह प्रसाद के स्टॉल दिखे। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अलग-अलग तरह के व्यंजनों के स्टॉल देखे गए। अधिकांस स्टॉल पर कढ़ी चावल, हलवा, आलू-पूरी, गन्ने का रस, आइसक्रीम, खिचड़ी, बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे, टॉफी, चॉकलेट आदि वितरित किए गए।

------------------------



बालाजी के भजनों पर खूब झूमे भक्त

श्री बालाजी शोभायात्रा में भजनों की धुन पर भक्त थिरकते नजर आए। बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

-------

इनसेट

आकर्षण का केंद्र रही बुल्डोजर वाली झांकियां

श्री बालाजी शोभायात्रा में बुल्डोजर वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। एक झांकी में भारतीय सैनिकों को दर्शाया गया। यात्रा में धार्मिक और देशभक्ति की झांकियों को सराहा गया। इसके अलावा खाटू श्याम, बाबा अमरनाथ, बाबा महाकाल, बालक नाथ, राम दरबार, भोलेनाथ, दुर्गा माता, हनुमान जी के सात रुपों की अलग अलग झांकी शोभायात्रा में शामिल रही। गदा लेकर पैदल चल रहे हनुमान जी की झांकी सबका मन मोह रही थी।


-----

इनसेट

यह रहा शोभायात्रा का मार्ग

श्री बालाजी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड मंडी रोड से मुडकर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला के चौराहा, गऊशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन्स से गांधी कॉलोनी पुल, लक्ष्मीनारायण मंदिर, गांधी कॉलोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मंडी बिजली घर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेंगी।

----------------------------

यह लोग रहे मौजूद

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, किशोर गोयल, नवीन बिंदल, संजय मित्तल, चंद किरण गर्ग, सुरेश चंद बंसल, अमरीश गोयल, राजीव गर्ग, सतीश गोयल, कुलदीप गोयल, नवनीत गुप्ता,जेपी, मनोज खंडेलवाल, राकेश अरोरा, विजय बंसल, नितिन गोयल, सदाशिव शर्मा, उदित गर्ग शामिल रहे।

----------------------------

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे सफाई करते  श्रद्वालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed