{"_id":"625c5faa4f7f5c5a50069ad5","slug":"balaji-rode-on-the-chariot-the-town-immersed-in-reverence-and-devotion-muzaffarnagar-news-mrt584940116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ पर बालाजी हुए सवार, श्रद्धा और भक्ति में डूबा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ पर बालाजी हुए सवार, श्रद्धा और भक्ति में डूबा कस्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। श्री बालाजी की शोभायात्रा में कस्बे की सड़कों व बाजार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ पर सवार हुए बालाजी को देखकर पूरा कस्बा श्रद्धा और भक्ति में डूब गया। श्रद्धालुओं ने नंगे पैर बालाजी के रथ को खींचा। कस्बे की मुख्य सड़क व बाजार से गुजरी शोभायात्रा का दर्जनों स्थानों पर स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। बालाजी का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
श्री बालाजी युवा मंच तथा श्रद्धालुओं द्वारा श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को शाम के समय नदी वाला मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने दीप प्रज्वलित कर आरती का शुभारंभ किया। आरती के बाद श्री बालाजी महाराज रथ पर सवार हुए। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने रीबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ करवाया। श्री बाला जी महाराज की शोभायात्रा नदी वाला मंदिर से आरंभ हुई , तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्जनों की सख्या में उनके श्रद्धालुओं ने नंगे पैर श्री बालाजी महाराज के रथ को रस्सों से खींचना आरंभ किया। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ा।
रथ खींचने वाले श्रद्धालु रंग व पसीनों में तर हो गए। शोभायात्रा कस्बे के बड़े बाजार से होती हुई कांधला रोड़, चौ. चरण सिंह तिराहा, महावीर तिराहा तथा पुराने बस अड्डे के पास से होकर गुजरी। शोभायात्रा का कस्बे में दर्जनों स्थानों पर स्वागत हुआ। महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। युवाओं की टोली जय श्रीराम के जयघोष के साथ रथ यात्रा को खींचते हुए आगे बढ़ रही थी। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह फलों के जूस, शीतल पेय, हलवा व खीर आदि के स्टाल लगे थे। डीजे के भक्ति गीतों पर कस्बे का वातावरण धर्म नगरी जैसा हो गया।
विज्ञापन
ये श्रद्धालु रहे शामिल
श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ट के जिला संयोजक राजेश संगल, शिवराज गर्ग, नूतन कुमार, योगेश मित्तल, राजीव गर्ग, सोनू वर्मा, निर्भय सहरावत, सुशील त्यागी, अभिषेक संगल, अप्पू जैन व रविभूषण शर्मा सहित बालाजी युवा मंच के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।