फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bajaron mein chhayi lubhawni pichkariyan

बाजारों में छाई लुभावनी पिचकारियां

Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
bajaron mein chhayi lubhawni pichkariyan
होली - फोटो : SELF
चरथावल। रंगों का त्योहार होली पर बच्चों को लुभाने के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक पिचकारियों ने बाजार में धूम मचाई है। कसबे और देहातों के बाजारों में नए लुक के साथ राधा-कृष्ण और देवी देवताओं की पिचकारियों की कई रेंज उपलब्ध हैं। बच्चों ने आकर्षक पिचकारियों से गली-मोहल्लों में धमाल मचाना शुरू कर दिया है।      
विज्ञापन


होली नजदीक आते ही रंग बिरंगी-पिचकारी और गुलाल से कसबे में दुकानें सज गई हैं। इस बार नौनिहाल कान्हा की बांसुरी, गणेशजी, राधा-कृष्ण कार्टून, टैंक के अलावा  गैस भरने का पंप, हारमोनियम और गन की डिमांड खूब कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गली-मोहल्लों में बच्चों में नए लुक की पिचकारी खरीदने की होड़ मची हुई है। दुकानों पर सजी पिचकारी बच्चों को स्वत: आकर्षित कर रही हैं। महाब्रह्मणान में        बच्चे अनुभव, लक्ष्य, शिवा, रणवीर और वासु अभी नई पिचकारियों से होली की मस्ती में झूमने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव मार्केट, बाजार कलां  और बस स्टैंड दर्जनों दुकानें सजी हैं। दुकानदार राजेश त्यागी और बाजार कलां के दुकानदार     आलोक गर्ग का कहना है कि  गांव-देहातों की मांग को देखते      हुए 20 रुपये से 500 रुपये तक की पिचकारी की सैकड़ों रेंज उपलब्ध हैं। नए अंदाज की लुभावनी वैराइटी बच्चों का  मनमोह रही हैं।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed