फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bail to 19 accused in blockade and riot case

Muzaffarnagar News: जाम लगाने और बवाल मामले के 19 आरोपियों को जमानत

Fri, 25 Oct 2024 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bail to 19 accused in blockade and riot case
मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना में धार्मिक टिप्पणी के बाद जाम लगाने और बवाल के मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

कस्बा बुढाना में धार्मिक टिप्पणी के बाद जाम लगाने और बवाल के मामले 20-20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर 22 अक्तूबर को 19 आरोपियों हसनैन, राहिल, आजम, समी कुरैशी, कैफ उर्फ मोदी, उजैफ, जुनैद, काशिफ, मासूम, असद, फैज उर्फ बिल्ला, इकलाख, समीर उर्फ दिलजान, राशिद, इसरार, आस मोहम्मद, नवेद, शमशाद और सैफ उर रहमान को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। जमीयत की ओर से अधिवक्ताओंं के पैनल के माध्यम से सभी आरोपियों के लिए कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई थी। गुरुवार को एसीजेएम प्रथम जूनियर डिवीजन कोर्ट में सभी आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed