फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bail plea rejected.

Muzaffarnagar News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bail plea rejected.
अदालत से
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी रहमान की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाने और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई थी। मंसूरपुर थाने में 13 जून को सुबह छह बजे किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी हर संभावित जगह पर तलाश शुरू की। पीड़ित परिवार ने 14 जून को आरोपी रहमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की तलाश की। पीड़िता ने बयान में कहा था कि गांव की लड़की ने घर बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक दी। बेहोशी की हालत में उसका आरोपियों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बचाव पक्ष की ओर से आरोपी रहमान का जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed