फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bail granted to the accused in the murder case of mother and daughter

Muzaffarnagar News: मां-बेटी की हत्या के मामले में आरोपी की जमानत मंजूर

Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to the accused in the murder case of mother and daughter
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के हरियाखेड़ा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर मां मिथलेश और बेटी मुकेश की हत्या के प्रकरण में हत्या के इरादे से घर में घुसने की धारा में आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली गई है। सेशन न्यायालय ने सुनवाई की। हरियाखेड़ा में 25 दिसंबर 2023 की रात मजदूर के घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। गांव के ही आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। पीड़ित पक्ष का कहना था कि आरोपी का मृतका मुकेश के साथ प्रेम-प्रसंग था। विरोध करने पर मां-बेटी की हत्या की गई। हत्या के मामले में आरोपी की जमानत हाईकोर्ट से हो गई थी। पुलिस ने विवेचना में धारा 449 बढ़ाई। बचाव पक्ष की ओर से दूसरा जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने सुनवाई कर आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed