फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baghra defeated Khatauli in the Health Premier Cricket League match

Muzaffarnagar News: हेल्थ प्रीमियर क्रिकेट लीग मैच में बघरा ने खतौली को हराया

Tue, 19 Nov 2024 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Baghra defeated Khatauli in the Health Premier Cricket League match
-प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच असलम पुंडीर बने
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। हेल्थ प्रीमियर क्रिकेट लीग का गांव भैंसी के अहलावत गेम सिटी में शुभारंभ हुआ, जिसमें खेले गए मैच में बघरा की टीम ने खतौली की टीम को हराया।
मैच बघरा और खतौली के बीच खेला गया, जिसमें खतौली की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खतौली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। खतौली टीम के बल्लेबाज कप्तान अभिषेक काकरान ने 49 बोल पर शानदार 57 रन बनाए। डॉ़ कपिल ने 26 रनों का योगदान दिया।

खतौली की टीम के रनों का पीछा करते हुए बघरा की टीम ने 15.3 ओवर में 135 रन बनाकर मैच जीत लिया, जिसमें बघरा टीम के बल्लेबाज अमित ने 30 रन, दिलनवाज ने 26 रन, मोहम्मद आजम ने 7 रन और गोपीचंद ने 21 रनों का योगदान दिया। खतौली के टीम के डॉ़ अवनीश ने गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन

बघरा की टीम से असलम पुंडीर ने 15 रन देकर 2 विकेट, विशाल कौशिक ने 11 रन देकर दो विकेट लिए। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच असलम पुंडीर बने। बेस्ट बल्लेबाज अभिषेक काकरान और बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर अवनीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed