{"_id":"64c412cae9491f8560066ca5","slug":"baghpat-shooters-won-medals-in-up-state-shooting-championship-muzaffarnagar-news-c-31-1-smrt1003-1827-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत के शूटरों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत के शूटरों ने जीते पदक
विज्ञापन
एकेडमी पहुंचने पर शूटरों का स्वगत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। दिल्ली में संपन्न हुई 46वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नगर और देहात क्षेत्र के शूटरों का शानदार प्रदर्शन रहा। शूटरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। शुक्रवार को रेंज पहुंचने पर शूटरों को सम्मानित किया गया।
बिग शाॅट शूंटिग एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ तोमर ने बताया कि एकेडमी की शूटर अंजलि ने 10 मीटर एयर राइफल महिला आईएसएसएफ श्रेणी में रजत पदक जीता। स्वागत करने वालों में अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर अन्नू तोमर, योगेश तोमर सभासद, विनोद, प्रतीक तोमर शामिल रहे।
ओम सांई शूटिंग एकेडमी छपरौली रोड के शूटरों में अमित कुमार कश्यप ने 10 मीटर एयर रायफल जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक एवं 10 मीटर एयर रायफल सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक, 10 मीटर एयर रायफल जूनियर पुरुष वर्ग में अमित कुमार कश्यप व शिवम मान और आशीष मलिक की तिगड़ी ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक, 10 मीटर एयर रायफल सीनियर पुरुष वर्ग में अमित कुमार कश्यप, संकित कश्यप और शिवम मान ने मिलकर स्वर्ण पदक, एकल पुरुष वर्ग में शिवम मान ने कांस्य पदक जीता। स्वागत करने वालों में संरक्षक रोहन राणा, विक्रांत कुमार, प्रभात राणा, संजीव कुमार, रवि कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
राइफल एसोसिएशन जौहड़ी के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिहं ने बताया कि 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर वूमेन में आशु तोमर ने स्वर्ण पदक, डोली ने दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ व यूथ वूमेन स्पर्धा में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा रेंज के देव, दक्ष, कनिष्क, आदि, नमन ने नार्थ जॉन शूटिंग चैम्पियन शिप के लिए क्वालीफाई किया। डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने पदक विजेता महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।