फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bagadia blacksmiths sought help from CM after notice

Muzaffarnagar News: बागड़िया लुहारों ने नोटिस के बाद सीएम से मांगी मदद

Wed, 07 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bagadia blacksmiths sought help from CM after notice
मुजफ्फरनगर। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की ओर से भोपा रोड पर बसे बागड़िया लुहारों को भूमि खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। नोटिस मिलने से निराश बागड़िया परिवारों ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा पर एकत्रित होकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंगता, साजन, सुरमा, राजेंद्र आदि को रजिस्टर्ड नोटिस भेजे गए है, जिसमें पानीपत-खटीमा मार्ग के अंतर्गत भोपा रोड के किनारे बसी झोपड़ियों को हटाकर भूमि खाली करने के निर्देश दिए है। महिपाल, राजवीर, धर्मवीर, ओमवती ने बताया कि स्वामी कल्याणदेव ने उनके परिवारों को सड़क किनारे बसाया था। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर हम अपनी झोपड़ियां पहले ही पीछे हटा चुके है। पीडब्लूडी भूमि खाली करने का दबाव बना रहा है। अशोक, जसवीर, अनिल, सुनीता, पूजा और अनिता का कहना है कि हमें यहां से हटाया गया तो मेहनत-मजदूरी खत्म हो जाएगी। छोटे बच्चों को सर्दी में कहां लेकर जाएंगे। मामले में गांधी पॉलिटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन सहानुभूति पूर्वक विचार कर बागड़िया लुहारों को सम्मानजनक तरीके से खाली जगह पर बसाए रखें।
विज्ञापन

बागड़िया लुहारों ने भूमि खाली कराने के नोटिस में राहत के लिए भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से मदद का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बागड़िया लुहार महाराणा प्रताप की फौज के सिपाही है। उनके पूर्वजों ने मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़े। पीडब्लूडी उन्हें बसाये रखने की योजना बनाई और सड़क निर्माण भी बाधित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed