फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bad road, even difficult to walk

बदहाल हुई सड़क, चलना भी दूभर

Sat, 11 Jul 2020 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bad road, even difficult to walk
गांधी कालोनी निवासी विजय कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बदहाल हुई सड़क, चलना भी दूभर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश से पहले सड़क का निर्माण नहीं होना अब मुसीबत बन गया है। गांधी कॉलोनी की मुख्य सड़क बदहाल हो गई है। बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और आवागमन में दिक्कतें होती हैं। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
गांधी कॉलोनी की मुख्य सड़क की स्थिति बारिश से पहले ही खराब हो रही थी। गड्ढों के कारण सड़क पर चलना मुश्किल रहता है। यह मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर आवागमन खूब है, लेकिन निर्माण नहीं होने स्थिति बदतर होती गई। अब बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण स्थिति और खराब होती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढे जलभराव के कारण बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय निवासी अमर सिंह ने बताया कि बारिश से पहले ही सड़क टूट चुकी थी। अब तो स्थिति और खराब हो गई है। बरसात के सीजन में निर्माण नहीं होगा। इसलिए इस सड़क से रोजाना आवागमन करने वालों की दिक्कतें बढ़ती ही जाएंगी। वाटिका के आसपास तो वैसे ही जलभराव रहता है। अब टूटी सड़क से स्थिति और बदतर हो जाएगी। सड़क के गड्ढे दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी से की शिकायत
मुजफ्फरनगर। प्रगति सेवा समिति गांधी कॉलोनी के सोमनाथ भाटिया ने जिले की नोडल अधिकारी एवं मेरठ मंडलायुक्त अनीता मेश्राम से शिकायत की है। उन्होंने नोडल अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वार्ड 29 गांधी कॉलोनी की सड़क टूटी पड़ी है। गड्ढे, कीचड़ और गंदगी से यहां से गुजरना मुश्किल रहता है। उन्होंने बताया कि 2017 से सड़क की स्थिति खराब है। नगर पालिका का निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने तथा सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोटिल होते रहते हैं लोग
टूटी सड़क पर अक्सर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां से हर समय लोगों का आवागमन रहता है। बारिश के बाद तो समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में जलभराव हो जाता है और आवागमन मुश्किल रहता है। - विजय कुमार, गांधी कॉलोनी निवासी

इन्होंने कहा...
गांधी कॉलोनी रोड के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराकर बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम कराया जाएगा। - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।

गांधी कालोनी निवासी सोमनाथ भाटिया।

गांधी कालोनी निवासी सोमनाथ भाटिया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर की गांधी कालोनी के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे।

शहर की गांधी कालोनी के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर की गांधी कालोनी के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे।

शहर की गांधी कालोनी के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर की गांधी कालोनी के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे।

शहर की गांधी कालोनी के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed