{"_id":"6439571ef020f87cf80ed924","slug":"baba-saheb-was-remembered-in-educational-institutions-muzaffarnagar-news-c-14-1-190113-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिक्षण संस्थाओं में बाबा साहेब को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिक्षण संस्थाओं में बाबा साहेब को किया गया याद
विज्ञापन
ताराचंद वैदिक पुत्री, श्रीराम कॉलेज, द दून वैली में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, श्रीराम कॉलेज और द दून वैली स्कूल में विचार गोष्ठी हुई।
ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में उनके जीवन पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ संगीता चौधरी ने छात्राओं को आंबेडकर के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने को कहा। विभागाध्यक्ष डॉ योगिता शर्मा ने विचार रखे। प्रियंका त्यागी, करुणा त्यागी, पूजा राणा, शर्मिष्ठा चौधरी, विनीता आर्या विनीत कुमार, ममता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, ब्रांच हैड जसबीर कौर ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र व डॉ भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि महेश बंसल, मोहनलाल मित्तल, सविता शर्मा, रविशंकर, रमेश चंद्र गुप्ता, सुशीला गुप्ता, इंदिरा बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ हरचन्द सिंह कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ आरपी सिंह ने किया। प्राचार्या डॉ पूनम शर्मा, आरपी सिंह, संजीव तोमर, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी, सबिया खान, रेखा, अनु चौधरी, राममनू प्रताप सिंह, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
सिखेड़ा में याद किए गए बाबा भीमराव आंबेडकर
सिखेड़ा। वेदांता पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विवेक चौधरी, विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार आर्य ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक सुशील कुमार आर्य ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन के बारे में बताया।