फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Azad Samaj Party's district president demanded installation of a statue

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की मूर्ति लगाए जाने की मांग

Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party's district president demanded installation of a statue
खतौली तहसील में एसडीएम से मिलते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की मूर्ति लगाए जाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव जसोला में बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद के मामले में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य एसडीएम से मिले। उन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति लगाए जाने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। माहौल खराब करने वालेे को नोटिस जारी होंगे।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तहसील पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम जीत सिंह राय से मिलकर गांव जसोला में बाबा साहब की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। सोमवार को तहसील के गांव जसौला में दलित समाज के लोगों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति लगाने का काम शुरू कर दिया। काम शुरू होने पर मामला ग्रामीणों को पता चला तो पाल समाज के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पाल समाज के लोगों ने ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि होने की बात कहते हुए मूर्ति स्थापना करने का विरोध किया था।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सीमांकन कराया जा रहा है। अवैध निर्माण को लेकर 17 लोगों को चिह्नित किया है। जिन्हें आज नोटिस जारी होंगे। जमीन का सीमांकन कराया जा रहा है। हरिमोहन, मोहम्मद दानिश, परविंदर कुमार, जिला पंचायत सदस्य रिहान त्यागी, आदेश नेहरा, नरेश, भीम आर्मी से पंकज वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed