फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayushman card making campaign till 24 March

आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान 24 मार्च तक

Tue, 09 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card making campaign till 24 March
आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान 24 मार्च तक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि कि योजना के सभी लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं वे आयुष्मान पखवाड़ा का लाभ उठाते हुए अपने कार्ड बनवा लें। कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। गोल्डन कार्ड का नाम बदलकर अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। जनपद में 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना है। नोडल अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्ड विहीन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड कैंप तक लेकर पहुंचेंगी। उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रति कार्ड पांच रुपये और प्रति परिवार अधिकतम 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा है योजना में
इस योजना में लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का मुफ्त हेल्थ बीमा प्रदान किया जाता है। इस योजना की मुख्य बात यह है कि यह पूरी तरह पेपर लेस तथा कैश लैस है, यानि मरीज या उसके परिवार को कोई पैसा एडवांस में सरकार या किसी निजी अस्पताल में नहीं जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 12 निजी अस्पतालों में भी योजना चल रही
जिले में नौ सरकारी और 12 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा है। सरकारी अस्पताल ब्लॉक स्तरीय समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल है। प्राइवेट अस्पतालों में कुशवाहा आई हॉस्पिटल, आइ क्यू हॉस्पिटल, लूथरा आई हॉस्पिटल, हार्ट एंड इमरजेंसी सेंटर, केयर पार्टनर हॉस्पिटल खतौली, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, शांति मदन अस्पताल, रतन सिंह हॉस्पिटल, निर्वाल हॉस्पिटल, गंगाराम हॉस्पिटल, नेहरू आई हॉस्पिटल, तनेजा हॉस्पिटल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed