{"_id":"5dc04dd58ebc3e93b24e5a8c","slug":"ayushmaan-yojna-devband-news-mrt4518787116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना में चयन नहीं होने पर ग्रामीण खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना में चयन नहीं होने पर ग्रामीण खफा
विज्ञापन

देवबंद। ठोकरपुर और गुनारसी गांवों के एक भी व्यक्ति का आयुष्मान भारत योजना में चयन नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है।
ठोकरपुर गांव में ग्रामीणों की बैठक में रजनीश कुमार, बालचंद, जनेश्वर, धर्मवीर, नीरज, सुनील, सरला, प्रमोद कुमार आदि ने कहा कि गुनारसी और ठोकरपुर में 75 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता रखते हैं, लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण एक भी व्यक्ति का योजना में चयन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। इसलिए गांवों का सर्वे कराकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। बैठक में कश्मीरी, सीमा, सुदेश, पुष्पा, राजेश, चंद्रकला, विकास, सूरजमल, ब्रिजेश, लोकेश, मोनू, बाबूराम, धर्मेंद्र, पवन, प्रमिश, अर्जुन आदि रहे।
रेलवे रोड का नाम श्री गुरुनानक देव मार्ग रखने की मांग
देवबंद। वार्ड नंबर-4 की सभासद परमजीत कौर ने सोमवार को पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद परमजीत कौर ने बोर्ड बैठक में रखे प्रस्ताव में बताया कि इस वर्ष सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशोत्सव व शताब्दी वर्ष केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसलिए नगर के एमबीडी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क का नाम गुरुनानक देव मार्ग रखा जाए।