{"_id":"6407264e962e55a2a9030926","slug":"ayush-and-himanshu-increased-the-honor-of-the-district-by-winning-medals-muzaffarnagar-news-c-14-1-146220-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आयुष और हिमांशु ने पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आयुष और हिमांशु ने पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केरल में हुई ओपन नेशनल 400 मीटर प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया। दोनों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
गांव किनौनी निवासी आयुष बालियान और गांव खरड़ निवासी हिमांशु शर्मा ने पांच से छह मार्च तक केरल में आयोजित हुई नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पदक जीते। दोनों खिलाड़ियों को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में कोच शुभम बालियान प्रशिक्षण देते है। कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पहले राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं और नॉर्थ जोन में भी खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि दस मार्च को स्टेडियम में विजेताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा।