फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awareness was created about cleanliness by organising a rally

Muzaffarnagar News: रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Tue, 01 Oct 2024 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created about cleanliness by organising a rally
-केके जैन इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे हैं कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीसी केडेट्स ने रैली निकाल कर स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
72 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक पंवार के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, सैनी नगर, जीटी रोड होते हुए विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स स्वच्छता, संस्कार स्लोगन से सामान्य जनमानस को जागरूक कर रहे थे। रैली का नेतृत्व कैप्टन सत्येंद्र सिंह मलिक ने किया।
विज्ञापन

रैली के बाद सभी कैडेट्स ने विद्यालय की सा- सफाई की। इसके उपरांत सभी कैडेट्स को व्याख्यान के माध्यम से पुनीत सागर अभियान के महत्व को विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में अनुपम, अवी, गोपाल व काजल का विशेष सहयोग रहा। शिक्षक वर्ग से सुरेश यादव, प्रमोद मोतला, मदन गोपाल, रूपक वर्मा, लवी जैन, मोनिका शर्मा, नेहा जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed