फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awaiting finish, exhibition from today

इंतजार हुआ खत्म, नुमाइश आज से

Sun, 03 Jun 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 03 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Awaiting finish, exhibition from today
fair - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सात साल बाद नुमाइश मैदान में खेल और खिलौनों की दुकानें सज गई हैं। सर्कस का भव्य पंडाल तैयार है। गर्मी की छुट्टी में बच्चों और युवाओं को जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का न जाने कब से इंतजार है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी सतीश महाना आज नुमाइश का शुभारंभ करेंगे।  
विज्ञापन


लंबे अंतराल के बाद शहर में मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान की रौनक लौटी है। कारण चाहे कुछ भी रहे हों, मगर बीते सात साल से प्रदर्शनी को देखने की चाहत टूट गई थी। योगी सरकार में जिला प्रशासन ने हिम्मत जुटाई और जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी को लगाने का फैसला लिया। नुमाइश का शहर की जिंदगी से पुराना नाता है। जिले की संस्कृति, कला, उद्योग और प्रतिभाओं को नुमाइश के मंच पर चमकने और उभरने का मौका मिलता था।
विज्ञापन


खेती बाड़ी और किसानों से जुड़े आधुनिक कृषि यंत्रों और उन्नत खेती के उपायों की जानकारी कृषि एवं उद्यान विभाग से मिलती रही है। लोहे, काष्ठकला, चीनी मिलों से जुडे़ उत्पादों की उपलब्धता से ग्रामीण उत्साहित होते हैं। शहर हो या देहात परिवारों के लिए नुमाइश आना, खरीदारी करना, झूले झूलना और नौटंकी देखना उमंग और उल्लास भर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल के बाद फिर वही रंग और रौनक लौट रही है। कंपनी बाग के बराबर में अलग से सर्कस की व्यवस्था की गई है। छोटे और बड़ों के लिए अलग-अलग झूले हैं। दुकानों को सजाने में व्यापारी जुटे हैं। खाने-पीने के स्वाद को स्टाल सजने लगे हैं। एडीएम हरीशचंद्र के मुताबिक चार जून से तीन जुलाई तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सोमवार सायं छह बजे नुमाईश मैदान में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।  

प्रदर्शनी कार्यक्रम के लिए पंडाल तैयार
मुजफ्फरनगर। रायफल क्लब के बराबर में प्रशासन और मीडिया आदि के बैठने के लिए पंडाल लगाए गए हैं। नुमाइश मैदान की चहारदीवारी की पुताई के साथ आसपास के क्षेत्र में पालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था की है। पाक और चीन के साथ लड़ाई में शहीद सैनिकों के स्मारक स्थल को फूलों और रंगीन लाइट से सजाया गया है। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के कार्यक्रमों के लिए पंडाल बनाया गया है। 


ट्रैफिक संभालना होगा चुनौती

मुजफ्फरनगर। नुमाइश में यातायात व्यवस्था को संभालना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा। मीनाक्षी चौक से जुड़े आर्य समाज रोड पर पाइपों को डालने के कार्य की वजह से यातायात बीते कई माह से बाधित है। नईमंडी क्षेत्र से नुमाइश पहुंचने का यह मुख्य मार्ग है। सरकुलर रोड से जाट कालोनी होकर वाहनों के स्टेडियम तक पहुंचने का दबाव रहेगा। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया के मुताबिक नागरिकों के आने-जाने के मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। दुपहिया और कार पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था होगी। देहात से आने वाले वाहनों को अलग नुमाइश मैदान से दूर ठहराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed