फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Avengers team won the cricket match

एवेंजर्स की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Avengers team won the cricket match
जानसठ। जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन एवेंजर्स क्लब की टीम ने फेडस क्रिकेट क्लब को 150 रन से हराकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एवेंजर्स के सलमान को शील्ड एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएवी इंटर कालेज के मैदान में जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 20-20 मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन करते हुए सपा नेता जयप्रकाश कश्यप ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल के लिए ऐसे टूर्नामेंट के जरिए ही खिलाड़ी निखर कर आगे जाते हैं, जो अपने क्षेत्र में देश का नाम रोशन करते हैं। पहले दिन उद्घाटन मैच के दौरान एवेंजर्स क्रिकेट क्लब एवं फेडस क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें एवेंजर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 1 विकेट खोकर 261 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी सलमान ने नाबाद 161 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अली 57 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। शहनवाज ने 68 रन बनाए, फेडस क्रिकेट क्लब टीम ने 261 रनों का पीछा करना शुरू किया। लेकिन फेडस क्लब के एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए और पूरी टीम 111 रन पर आउट हो गई। एवेंजर्स क्लब की टीम ने 150 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एवेंजर्स के सलमान को शील्ड एवं पर्यावरण को बचाने के लिए एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed