फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aunt sold in 20 thousand

भतीजे ने 20 हजार में बुआ को बेचा 

Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aunt sold in 20 thousand
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में भतीजे द्वारा 20 हजार रुपये में बुआ को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पहले पति ने पत्नी और उसके नए पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी जगपाल ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी पत्नी के भतीजे मुकेश निवासी गांव तुल्हेड़ी ने राजस्थान के करबपुर सासवा कोल्हू लगा रखा था।
विज्ञापन


कोल्हू में गन्ना लगाने के लिए वह पत्नी को लेकर वहां गया था। पारिवारिक कार्य के चलते जगपाल बीच में ही मोरना आ गया। आरोप है इसी बीच आदेश ओर रामराज निवासी प्रदीप ने उसकी पत्नी को गायब कर दिया था। शनिवार  रात जगपाल ने अपनी पत्नी को प्रदीप, रविंद्र पुत्रगण धर्मवीर के घर पर देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और आरोपियों को पकड़ लिया। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को उसके भतीजे को 20 हजार देकर खरीदा था। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष 23 मार्च वह महिला को लेकर राजस्थान से जालंधर लेकर चला गया। जालंधर तीन महीने रुकने के बाद वह उसे अपने घर रामराज ले आया था। शनिवार को वह मोरना स्थित अपने परिचित के यहां आया था। पुलिस ने महिला व प्रदीप को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed