{"_id":"614b78d68ebc3e002b2f973d","slug":"attempt-to-rape-woman-by-entering-the-house-muzaffarnagar-news-mrt5574277197","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर दूसरे वर्ग के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर महिला के पति पर हमला कर गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित वर्ग की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला दूसरे वर्ग का युवक उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर उसे अकेली पाकर युवक घर में घुस गया और उसे कमरे में खींचकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। ऐनवक्त पर महिला का पति वहां पहुंचा तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद फिर से आरोपी तमंचा लेकर घर में घुस आया और महिला के पति को गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों से दंपती को अपमानित करते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------