{"_id":"658c75168c0fe8660d0af834","slug":"attempt-to-rape-teenage-girl-found-naked-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-14011-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोपा - किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, निर्वस्त्र हालत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोपा - किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, निर्वस्त्र हालत में मिली
Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- थाने में दी गई मामले की तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। क्षेत्र के एक गांव में भाई व भाभी के साथ गन्ने के खेत पर गई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी से मारपीट की। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। परिजनों को किशोरी खेत में बेहोश व निर्वस्त्र हालत में मिली।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार को पत्नी और नाबालिग बहन के साथ एक किसान के खेत में गन्ना छीलने गया था। उसकी बहन और पत्नी पास के खेत में दिशा शौच के लिए गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के गांव निवासी दो युवकों ने किशोरी को खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी खेत से बाहर नहीं आई तो उसकी भाभी ने यह बात पति को बताई। वह किसान के साथ खेत में पहुंचा। किशोरी को आवाज लगाई गई तब आरोपी युवक किशोरी को छोड़ कर फरार हो गए।
तलाश करने के दौरान किशोरी गन्ने के खेत में निर्वस्त्र और बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी के भाई ने थाने पर पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने उसे जानकारी दी है कि उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसे पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।