फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to murder wife and son in village Tigai

पत्नी और पुत्र की हत्या का प्रयास

Mon, 07 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder wife and son in village Tigai
पत्नी और पुत्र की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव तिगाई में शराबी पति ने पहले अपने डेढ़ साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा। घर आने के बाद अपनी पत्नी पर तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। शोरशराबे पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता की जान बचाई और बच्चे की तलाश कराकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव वलीदपुर निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र चमन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनिया की शादी तीन साल पहले खतौली निवासी गांव तिगाई निवासी रोहित पुत्र बाबूराम के साथ की थी। शादी के बाद से ही रोहित उनकी बहन को परेशान करता आ रहा है। रोहित शराब पीने का आदी है। उन्हें सोमवार शाम सूचना मिली कि शराब के नशे में रोहित अपने बेटे वंश को घुमाने के बहाने घर से ले गया। जंगल में ले जाकर बेरहमी से उसको पीटा। उसे जंगल में फेंककर घर आ गया। घर पहुंचने पर जब सोनिया ने बेटे के बारे में पूछा, तो उसे मारकर खेत में फेंक आने की बात कही। रोहित ने पत्नी सोनिया के साथ मारपीट करते हुए तेल छिड़ककर मारने का प्रयास किया। शोरशराबे पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सोनिया को बमुश्किल बचाया। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मायके वालों को फोन पर दी। जिसके बाद वह गांव तिगाई पहुंचे थे। पुलिस ने घायल बालक और उसकी मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed