फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attacker sent to jail

हमलावर को जेल भेजा

Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attacker sent to jail
रतनपुरी पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी ससुर को पकड़ा। - फोटो : KHATAULI
हमलावर को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि ने बताया कि गांव कितास में तीन मई की रात अपनी बहन के घर आए भाई मोहित राणा पुत्र सुभाष राणा, निवासी राहड़ा जिला करनाल हरियाणा को उसकी बहन के ससुर राजेंद्र ने कमरे से बाहर सोने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल मोहित राणा को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी राजेंद्र फरार हो गया था। इस मामले में घायल की बहन राधिका पत्नी अर्जुन राणा ने अपने ससुर राजेंद्र के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोपी राजेंद्र तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed