फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attacked for complaining and demanded extortion

शिकायत करने पर हमला कर रंगदारी मांगी

Thu, 17 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attacked for complaining and demanded extortion
शिकायत करने पर हमला कर रंगदारी मांगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किदवईनगर निवासी परिवार द्वारा मोहल्ले के एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी से किए जाने से गुस्साए आरोपी ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए आठ लाख की रंगदारी भी मांगी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी बबलू उर्फ साजिद ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर मोहल्ले के ही अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस कार्रवाई से पहले ही बृहस्पतिवार को आरोपी फिर से अपने साथियों केे साथ उनके घर में घुस गया। आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार पर हमला करते हुए उनसे आठ लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की एक बार फिर शिकायत पुलिस के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed