फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attacked by entering the house on suspicion of informer, three including woman injured

मुखबिरी के शक में घर में घुसकर हमला, महिला समेत तीन घायल

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house on suspicion of informer, three including woman injured
रामराज। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में पुलिस की मुखबिरी के शक में गांव के लोगों ने एक पक्ष के दो व्यक्ति पर हमला बोल दिया। मारपीट पथराव किया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी यशवीर सिंह पुत्र दुर्जन सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि रविवार को उनके पिता दुर्जन सिंह अपने पड़ोसी सोराज पुत्र मनफूल के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही यशपाल, सुरजीत, विकास, बिट्टू, अमित उर्फ कल्लू, अरविंद उर्फ सोनी, आनंद, कपिल, संजीव, हरीश, लाखन, दिनेश, अनुज, मोहित, रोहित, सोनी, रामसिंह, ओपिन, रामसिंह, सुभाष, नीटू व 25-30 अज्ञात लोगों ने घेरकर लोहे की राड व सरिए से उन पर हमला कर दिया। घायलों ने घर में घुसकर जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित के घर में घुसकर विरोध करने पर एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। जानलेवा हमले में महिला , दुर्जन सिंह व सोराज सिंह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 21 नामजद व 25-30 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। एसओ रामराज अक्षय शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया गया कि मामला पुलिस की मुखबिरी करने से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed