फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on family for joining BJP

भाजपा में शामिल होने पर परिवार पर हमला

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attack on family for joining BJP
भाजपा में शामिल होने पर परिवार पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बागोवाली में मुस्लिम वर्ग के युवक पर भाजपा में शामिल होने के चलते लगातार छींटाकशी और विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध किए जाने पर कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी रागिब ने तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार का नवाज कुछ दिन पूर्व भाजपा में शामिल हो गया था। आरोप है कि गांव का शीश नाम का युवक भाजपा में नवाज के शामिल होने का लगातार विरोध करते हुए उस पर छींटाकशी कर रहा था। 30 सितंबर को नवाज ने आरोपी द्वारा की जा रही छींटाकशी का विरोध किया तो आरोपी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसके घर पहुंचकर नवाज पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर रागिब व अन्य परिजन उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई, जिसमें रागिब भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए आरोपी शीश व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed