फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on DJ in Mimlana for stopping him from dancing

मिमलाना में डीजे पर डांस से रोकने पर किया हमला

Mon, 09 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Attack on DJ in Mimlana for stopping him from dancing
मुजफ्फरनगर : मिमलाना में मंदिर परिसर में पथराव के बाद पडे़ पत्थर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मिमलाना में डीजे पर डांस करने से रोकने पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मिमलाना में एक धर्मस्थल परिसर में बज रहे डीजे पर दूसरे वर्ग के कई युवक जबरन महिलाओं के बीच घुसकर डांस करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने साथियों के साथ हमला कर दिया। एक वर्ग की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। इस दौरान मारपीट और पथराव होने से घटनास्थल पर अफरातफरी का आलम हो गया। जानलेवा हमले में छह लोग घायल हो गए। मामला दो वर्गों का होने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं. हिंदू जागरण मंच ने सोमवार सुबह गांव में पंचायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी बलजोरा के परिवार में हाल ही में नवजात का जन्म हुआ था। इसकी खुशी में बलजोरा ने परिचित व रिश्तेदारों को दावत दी थी। पास ही स्थित धर्मस्थल परिसर में डीजे लगाकर डांस की भी व्यवस्था की गई थी। देर रात गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ युवक डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के बीच जबरन घुस गए और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए डांस करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद बलजोरा के परिवार पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट की गई। मंदिर परिसर व घर पर पथराव भी किया गया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

हमले में बलजोरा पक्ष के रविंद्र, अनिल, अंगूरी देवी, संजय, मुकेश व अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस फोर्स ने गांव में पहुंचकर स्थिति पर काबू पाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा नेताओं ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोश जताया। हिंजामं ने गांव में ही पंचायत की, जिसमें सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पहुंचकर उनसे वार्ता करते हुए जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि बलजोरा की तरफ से दी तहरीर पर गांव के ही सगे भाइयों ताहिर व वसीम, बिलाल, नौशाद व इरशाद पुत्रगण इकबाल, शादाब, नौशाद व इरशाद पुत्रगण शमशाद, न्याजू, शादाब व दुबा पुत्रगण फोदा मलिक, इरफान, इदरीश व उसके दो बेटों तोफीक व टीटू, शहमान, तनवीर व अबूजर पुत्रगण सत्तार, उस्मान व सुलेमान पुत्रगण इकबाल, अब्दुल्ला व कुरबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed