फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on Baratis, five people injured

बरातियों पर हमला, पांच लोग घायल

Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on Baratis, five people injured
बरातियों पर हमला, पांच लोग घायल
विज्ञापन

ककरौली (मुजफ्फरनगर)। मामूली विवाद में गांव जटवाड़ा में बरातियों पर दूसरे वर्ग के युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पांच बराती घायल हो गए।

बृहस्पतिवार को गांव जटवाड़ा निवासी मोहर सिंह की लड़की की बरात आई हुई थी। बरात में शामिल युवक मुकुल, अर्जुन सिंह, शैंकी, विवेक, अमित कुमार, रोहित, अर्जुन कुमार व मोहित भोजन करने के बाद गांव के पास खेतों की तरफ टहलने के लिए चल गए। लौटते समय रास्ते में गांव के ही दूसरे वर्ग के दो युवक बाइक लेकर वहां आए। बाइक सवारों ने साइड मारकर दो बरातियों को नाली में गिरा दिया। विरोध करने पर बाइक सवारों ने अपने साथियों को बुला लिया। इन युवकों ने धारदार हथियारों से बरातियों पर हमला कर दिया। हमले में उक्त पांचों बराती घायल हो गए। बरातियों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देखकर दूसरे वर्ग के लोग बरातियों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना को लेकर बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित बरातियों ने थाना ककरौली में पहुंचकर हमला करने वाले नैय्यर व जावेद पुत्रगण कासिम सहित तीन युवकों को नामजद कराते हुए एक अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed