फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attachment notice pasted at the house of the accused of cheating

ठगी के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 07 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the accused of cheating
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की के नोटिस चस्पा किए है। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में मुनादी भी कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने आरोपी के घर पहुंच कर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में नगर के बुढ़ाना मोड़ निवासी भाकियू नेता राजीव तोमर की किसी तरह जान पहचान बुढ़ाना के मूल निवासी मोहित शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा के साथ हो गई थी। मोहित ने कहा था कि वह दिल्ली जलनिगम बोर्ड में कार्यरत है। वह लखनऊ जलनिगम में नौकरी लगवा सकते हैं। उसके झांसे में आकर राजीव अपनी नौकरी लगवाने के बारे में बातचीत की। मोहित के कहने पर चार बार में पीड़ित ने 26200 रुपये आरोपी के सिंडीकेट बैंक के खाते में जमा कराए। आधार कार्ड, बैंक की किताब की फोटो स्टेट आदि कागजात भी आरोपी ने ले लिए। लंबा समय बीतने पर भी नौकरी नहीं लगी। आरोपी ने कुछ समय बाद मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी काफी प्रयास के बावजूद पकड़ा नहीं जा सका, तो पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के नोटिस प्राप्त कर लिए। यह नोटिस आरोपी के घर बुढ़ाना मोहल्ला पछाला में चस्पा किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर न हुआ तो कोर्ट से आदेश लेकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed