फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary in Muzaffarnagar

भाजपाईयों ने मालवीय और वाजपेयी को याद किया

Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary in Muzaffarnagar
मालवीय चौक पर जंयती मानते भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष एवं अन्य भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपाइयों ने मालवीय और वाजपेयी को याद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनरगर। जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को याद किया गया। भाजपाइयों ने दोनों महापुरुषों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यक्रम नई मंडी में हुआ। मुख्य वक्ता रामपाल पुंडीर, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी रहे। अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष सुनील शर्मा व संचालन विपुल भटनागर ने किया। मुख्य वक्ता रामपाल पुंडीर ने अटलबिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय व पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम से पहले इससे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, आयुष विभाग के चेयरमैन डा. सुभाषचंद शर्मा आदि में मालवीय चौक स्थित पंडित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हरपाल सिंह, सुनील सिंघल, हरीश अहलावत, विशाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महामना मालवीय परोपकारी समिति ने कंबल बांटे
मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय परोपकारी समिति के तत्वावधान में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव पर कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि आईपीएस दीक्षा शर्मा व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत गरीब महिला व पुरुषों को कंबल वितरित किया गया। इसके पश्चात नई मंडी क्षेत्र में बालाजी मंदिर में नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक कुमार चतुर्वेदी और पदाधिकरियों ने भी कंबल वितरण किया। इस दौरान डा. सुभाषचंद शर्मा, सुनील शर्मा, प्रमोद शर्मा, अरुण शर्मा, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, राकेश वशिष्ठ, हरेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, आनंद शर्मा, विनोद वत्स, ब्रजभूषण शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा, मेघपाल शर्मा, वैभव शर्मा, अंशुल शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार शर्मा व संचालन सुभाषचंद शर्मा, बिजेंद्र कुमार शर्मा, तरुण कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उधर, महामना मालवीय इंटर कॉलेज में जयंती पर यज्ञ हवन किया गया। प्रबंधक आरडी शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed