फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   asked for a vow by lighting a ghee lamp

मुजफ्फरनगर: घी का दीपक जलाकर मन्नत मांगी

Thu, 09 Feb 2023 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
asked for a vow by lighting a ghee lamp
हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। खेड़ामस्तान गांव के तीन दिवसीय हनुमान मेले में अंतिम दिन दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।
भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह तीन बजे से ही भारी भीड़ रही। जनपद के अलावा दिल्ली और हरियाणा आदि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। अखंड रामायण, सुंदरकांड, श्री हनुमान चालीसा आदि का पाठ जारी रहा। मंदिर परिसर में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक ने बताया कि हनुमान जी के मंदिर में जो श्रद्धालु तीन दिनों तक घी का दीपक जलाता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान सोमपाल मलिक, राजेंद्र सिंह, अखिलेश, राजेश पांडे, देवेश मिश्रा, संजीव व डॉ भोपाल सिंह आदि ग्रामीण व्यवस्था में लगे रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed