फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asked drug dealer for extortion of three lakh rupees

दवा व्यापारी से तीन लाख रूपये की रंगदारी मांगी

Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Asked drug dealer for extortion of three lakh rupees
देवबंद (सहारनपुर)। बदमाशों ने देवबंद के एक दवा व्यापारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़ित दवा व्यापारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मकबरा रोड निवासी दीपक त्यागी का एचएवी इंटर कॉलेज के निकट मेडिकल स्टोर है। बकौल दीपक अज्ञात लोगों ने रविवार की रात्रि उनके मोबाइल पर फोन करके तीन लाख रुपये मांग की। जब उन्होंने रुपये देने से इंकार किया तो उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सोमवार की सुबह भी दो बार उक्त लोगों द्वारा अलग-अलग नंबरों से उसे धमकी दी गई। रंगदारी की धमकी मिलने के बाद दवा व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल है। दोपहर में पीड़ित दवा व्यापारी का परिवार बजरंग दल नेता विकास त्यागी के नेतृत्व में सहारनपुर पहुंचा और एसएसपी को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर देवबंद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में एसएसपी ने क्राइम ब्रांच सर्विलांस की टीम को भी पूरे प्रकरण की जांच के लिए लगाया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। दवा व्यापारी के परिवार के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed