फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asif massacre: first drink alcohol, then chestnuts

आसिफ हत्याकांड : पहले पिलाई शराब, फिर सीने में उतार दीं गोलियां

Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Asif massacre: first drink alcohol, then chestnuts
आसिफ हत्याकांड : पहले पिलाई शराब, फिर सीने में उतार दीं गोलियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर एक माह पूर्व महमूदनगर निवासी आसिफ की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्यारोपियों ने पहले आसिफ को शराब पिलाई और उसके बाद उसके सीने में एक-एक कर नौ गोलियां उतार दीं। गोलियां मारने वालों में पांच आरोपी शामिल रहे, जबकि नौ अन्य ने हत्याकांड की साजिश तैयार की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर 23 अगस्त को दिनदहाड़े आसिफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आसिफ के भाई दिलशाद ने सोनू सक्का समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार दोपहर शहर कोतवाली पुलिस ने आसिफ हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी व जनपद के टॉप-10 सोनू सक्का को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, जिसने पूछताछ में हत्याकांड का खुलासा किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आसिफ से सोनू सक्का की पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या की योजना तैयार की गई। हत्या से पहले आसिफ को दो युवकों मुरसलीन व सलमान द्वारा घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां सोनू सक्का, गुलजार व पीन्नू नामक युवक पहले से शराब व बीयर लेकर मौजूद थे। वहां पहले तो आरोपियों ने आसिफ को जमकर शराब पिलाई। नशे में बेसुध होने के बाद सोनू सक्का, गुलजार, पीन्नू, सलमान व मुरसलीन ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें आसिफ को नौ गोलियां लगीं। हत्या के बाद सोनू सक्का ने ही आसिफ के भाई दिलशाद को कॉल कर उसकी लाश उठाकर ले जाने के लिए कहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने में नौ अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है और बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed