फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ashok Kashyap has a luxurious hotel in Lucknow

लखनऊ में अशोक कश्यप का है आलीशान होटल

Thu, 18 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ashok Kashyap has a luxurious hotel in Lucknow
लखनऊ में अशोक कश्यप का है आलीशान होटल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण विभाग में घोटाले का करोड़ों हजम कर तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही पर हमले के मास्टर माइंड अशोक कश्यप को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा और बीस हजार का जुर्माना हुआ है। एक सौ करोड़ से ऊपर के घोटाले का मास्टर माइंड लेखाकार अशोक कश्यप निलंबित होने और जेल जाने के बाद बहाल हो चुका था। सरकार की नाक के नीचे अपने गृह जनपद लखनऊ में नौकरी कर रहा था। कश्यप अपनी पहुंच के चलते समाज कल्याण से पेंशन विभाग में चला गया था। इस समय इसी में कार्य कर रहा था। लखनऊ में उसका एक आलीशान होटल भी है।

26 मार्च 2009 को तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी पर जानलेवा हमले का दोषी और विभाग में एक सौ करोड़ से ऊपर के घोटाले का मास्टर माइंड अशोक कश्यप लखनऊ में अपने गृह जनपद में ही नौकरी कर रहा था। जानलेवा हमले के बाद वह जेल गया, सस्पेंड हुआ और एनएसए भी लगी, लेकिन कुछ वर्षों में ही बहाल होकर विभाग में नौकरी पर आ गया। लेखाकार अशोक कश्यप ने योजनाबद्ध तरीके से अपना विभाग बदल लिया, जिससे उसके अतीत पर चर्चा न हो और वह नए सिरे से सरकारी विभाग में काम करता रहे। जिले से लेकर लखनऊ तक की जांच कमेटी बनी, लेकिन किसी ने भी उसकी संपत्ति से घोटाले के पैसे की वसूली की संस्तुति नहीं की। न्यायालय से सजा मिलते ही उसकी सारी योजना धरी रह गई। रिंकू राही का कहना है कि उस पर हमला कराने वाले जो दो मुख्य लोग थे, उनमें एक अशोक कश्यप है। उसको सजा होने से न्याय पर आस बंधी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed