फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asad Jama and Ronsha Verma suspended from bar

असद जमा और रोनशा वर्मा की बार की सदस्यता सस्पेंड

Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Asad Jama and Ronsha Verma suspended from bar
असद जमा और रोनशा वर्मा बार से निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट में महिला कल्याण अधिकारी के दफ्तर में लिफाफा डालने के प्रकरण में यूपी बार कौंसिल ने असद जमा और रौनशा वर्मा की बार की सदस्यता निलंबित कर दी है। इस मामले में सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि तय की गई है। अधिवक्ता अशोक बालियान ने ने यूपी बार कौंसिल में असद जमा और रोनशा वर्मा की शिकायत की थी। बालियान ने आरोप लगाया था कि जिस तरह की हरकत इन दोनो ने आधी रात को कलेक्ट्रेट में महिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति जनक लिफाफा डालकर की है, यह वकील के पेशे के लिए घातक है। इनकी यूपी बार कौंसिल की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। यूपी बार कौंसिल में अधिवक्ता कृष्ण शंकर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सुनवाई की। दोनो पक्षों को इलाहाबाद बुलाया गया। 12 दिसंबर को केवल शिकायतकर्ता ही मौजूद रहे। आरोपी अधिवक्ता इलाहाबाद नहीं पहुंचे। समिति मामले को गंभीर मानते हुए दोनो आरोपी अधिवक्ताओं की यूपी बार कौंसिल की सदस्यता निलंबित कर दी है। समिति ने दोनो आरोपी वकीलों असद जमा और रोनशा वर्मा को आठ जनवरी को इलाहाबाद में पेश होने का मौका दिया है।
जेल में बंद है असद जमा
लिफाफा प्रकरण में असद जमा एडवोकेट जेल में बंद है। उनकी जिला जज के यहां से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। इस मामले में पुलिस की निरंतर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed