फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as the video went viral, the molestation accused was caught within two hours

Muzaffarnagar News: वीडियो वायरल होते ही दो घंटे में धरा गया छेड़छाड़ का आरोपी़

Thu, 06 Feb 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
As soon as the video went viral, the molestation accused was caught within two hours
मुजफ्फरनगर। बुधवार दोपहर नई मंडी की चौड़ी गली के पास एक युवक ने युवती को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने भाग कर खुद को बचाया। किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तब पुलिस सक्रिय हुई। दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोपहर में एक युवती अकेली गली से जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। मार्ग से गुजर रहे लोग इधर उधर खड़े हो गए। इसके बाद भी युवक बेखौफ रहा। 18 सैकंड तक उसने युवती को गली में रोके रखा।
विज्ञापन

इस दौरान किसी तरह युवती भाग कर युवक से बचकर निकली। इसके बाद युवक पैदल ही चला गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे एक युवक ने पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो का पता चलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़िता के बारे में पता लगाया। वह एक ब्यूटी पॉर्लर पर काम करती है। उससे पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर तहरीर ली। इसके बाद पुलिस ने भोपा के गांव बिलायत नगर निवासी रोहित को पकड़ लिया।

उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगी। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवक नशा करता है। उसे परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र भी दाखिल किया था। वह कुछ दिन पहले ही वहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed