फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as the letter arrived from Lucknow, the municipality noticed illegal hoardings

Muzaffarnagar News: लखनऊ से चिट्ठी आते ही पालिका को नजर आए अवैध होर्डिंग

Mon, 21 Apr 2025 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
As soon as the letter arrived from Lucknow, the municipality noticed illegal hoardings
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर में अवैध होर्डिंग्स उतारने का अभियान चलाया। टाउन हाल रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स पालिका ने जब्त कर कब्जे में लिए।
नव विस्तारित क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध होर्डिंग्स का जाल बिछा है। कुछ माह पहले विज्ञापन एजेंसियों पर कार्रवाई और नवीनीकरण को लेकर बरती गई सख्ती के बाद विज्ञापन एजेंसियों की गतिविधियों में कमी आई थी। पालिका अधिकारियों और सभासदों की मौजूदगी में दो माह पहले ही एटूजेड रोड से करीब 10 अवैध होर्डिंग्स उतारकर संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में धीरे-धीरे फिर से अवैध होर्डिंग्स का जाल बिछा दिया गया।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स लगाकर करोड़ों के राजस्व का नुकसान करने की शिकायत पर मुख्य सचिव ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। इसके चलते प्रदेश भर में अवैध होर्डिंग्स को लेकर सख्ती बरती जा रही है। आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने डीएम को पत्र लिखकर अवैधानिक रूप से लगवाए गए होर्डिंग्स उतरवाकर सूचना मांगी है। आदेश के आलोक में नगर पालिका अधिकारियों ने रविवार को अवकाश के बावजूद शहर में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शासन के आदेश पर उतरवाए जा रहे होर्डिंग्स : डॉ. प्रज्ञा सिंह
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर अवैध होर्डिंग्स उतारे जा रहे हैं। शहर में जहां भी अवैध होर्डिंग्स लगे होंगे, उन्हें उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed