फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as it rains, the road turns into potholes

बारिश होते ही सड़क गड्ढो में तब्दील

Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
As soon as it rains, the road turns into potholes
बारिश होते ही सड़क गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग बारिश के बाद दुर्दशा का शिकार हो गया। एक घंटे की बारिश में ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग पर हरियाणा, पंजाब व कई प्रमुख शहरों का भारी ट्रैफिक गुजरता है। एनएचएआई कई बार गड्ढे भरने का काम कर चुकी है, लेकिन हल्की सी बारिश में ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। शनिवार को हुई बारिश के बाद जानसठ रोड पर राना फैक्टरी के सामने, निराना बस स्टैंड के पास, सिखेड़ा व शेरनगर में सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे होकर गुजरने में वाहन सवारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कुछ दोपहिया वाहन सवार भी गड्ढे में गिर जाते हैं. जिससे वाहन सवारों को चोट भी लग चुकी है।

विकास शर्मा, पेस्टीसाइड्स विक्रेता
दुकान के सामने रोड का बुरा हाल हो गया है। सड़क पर पानी भरने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जब कोई वाहन सवार तेजी के साथ निकलता है तो पानी के छींटे दुकान तक आ जाते हैं।
विज्ञापन

योगेश, राहगीर
जानसठ रोड का कुछ देर की बारिश में ही बुरा हाल हो गया है। सड़क पर जगह पानी भरा हुआ है। जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को दिक्कत होती है।
आशीष, पेस्टीसाइड्स विक्रेता
सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। सड़क पर हर समय धूल का गुबार उठता रहता है, जिससे वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शाहनवाज, ढाबा संचालक
सड़क से दिन में जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं। किसी का भी ध्यान गड्ढों की ओर नहीं जाता। आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। सड़क बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed