{"_id":"676b3b226f76271ed00109e7","slug":"arto-seized-three-school-vehicles-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-136575-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एआरटीओ ने सीज किए तीन स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एआरटीओ ने सीज किए तीन स्कूली वाहन
विज्ञापन
मुजफ़्फरनगर। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा को मंसूरपुर-खतौली मार्ग पर तीन स्कूलों के वाहन बिना वैध कागजातों के सड़कों पर दौड़ते मिले। दो वाहनों पर एक लाख दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। तीनों वाहन सीज कर दिए गए हैं। एआरटीओ ने तीनों वाहनों में बैठे स्कूली बच्चों को अपनी गाड़ी से स्कूल पहुंचवाया।
अवैध स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने मंसूरपुर व खतौली में चेकिंग की। उन्होंने खतौली में दो मैजिक गाड़ी को रोका। एक गाड़ी हरियाणा व दूसरी शामली जनपद में पंजीकृत थी। एक गाड़ी का 2014 व दूसरी ने 2022 से टैक्स जमा नहीं किया था। दोनों गाड़ियों का बीमा, फिटनेस, प्रदूषण आदि कागजात भी पूरे नहीं थे। शामली जनपद में पंजीकृत गाड़ी की आरसी भी निरस्त हो चुकी थी। दोनों गाड़ियों पर एक लाख दस हजार जुर्माना लगाते हुए उन्हें सीज कर दिया गया।
इसके अलावा स्कूली बच्चों को खतौली से मोदीनगर लेकर जा रही एक मिनी बस की चेकिंग की गई, जिसमें पाया कि इस बस को कही से भी पंजीकृत नहीं कराया गया था। बस को सीज कर मखियाली पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को 25 स्कूली वाहनों की जांच की थी। तीन वाहनों को सीज किया है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन