फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artistic artifacts displayed in the exhibition

प्रदर्शनी में दर्शाई कलात्मक कलाकृतियां

Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Artistic artifacts displayed in the exhibition
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन भारत के प्रसिद्ध चित्रकार दिल्ली से आए विजेंद्र शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के ललित कला विभाग के पूर्व चेयरमैन डॉ राम विरंजन, कॉलेज चेयरमैन नीरज कुमार एवं प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल ने किया। प्रदर्शनी में बीएफए के छात्र-छात्राओं की बनाई गई अनेक कलात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। कार्यक्रम का संचालन ललित कला विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित कुमार ने किया। मुख्य अतिथि विजेंद्र शर्मा ने कैनवास पर कलाकृति का डेमोंस्ट्रेशन दिया। लायंस क्लब के मुकेश अरोरा, डीएवी कॉलेज से पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह, केके जैन कॉलेज खतौली की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ, जेकेपी कॉलेज से विभाग अध्यक्ष डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, एसडी कॉलेज से विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार, डीएवी कॉलेज से डॉ रजनीश गौतम, एसडी इंटर कॉलेज से डॉ राजबल सैनी, डीएवी इंटर कॉलेज से प्रवीण सैनी, एमएम इंटर कॉलेज से डॉ अनिल सैनी, बरला इंटर कॉलेज से मनोज सिंह, डायट से डॉ पंकज, डॉ रिचा जैन, बिजेंद्र कुमार, उड़ीसा से रामकिशोर सैनी, अमृतसर से कुमार वैभव दिल्ली से एनिमेशन आर्टिस्ट रितिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed