फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrows of statements flew, fight over garbage reached mustache

Muzaffarnagar News: बयानों के चले बाण, मूंछों तक पहुंची कूड़े की लड़ाई

Sat, 03 Jan 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arrows of statements flew, fight over garbage reached mustache
आवास विकास में आयोजित भाकियू की बैठक में शामिल कार्यकर्ता : स्वयं - फोटो : udhampur news
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण और कूड़े पर बयानबाजी, धरने-प्रदर्शन और संगठनों की रणनीति बनाने का सिलसिला जारी है। भाकियू अराजनैतिक की आकस्मिक बैठक में कहा गया कि मुजफ्फरनगर में माफियाराज लौट रहा है। पेपर मिल मालिकों पर निशाना साधा कि आपराधिक मुकदमों में नामजद लोगों को ट्रांसपोर्टर का चोला पहनाकर आगे किया जा रहा है।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में रणनीति बनाई गई। मलिक ने कहा कि कचरा ढोने का कार्य अब अपराधियों को दिया गया है। आने वाली नस्लों को बचाने के लिए प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष है। पेपर उद्योग पानी, वायु, जमीन और स्वास्थ्य सब खराब कर चुका है। ऐसे लोगों के विरुद्ध संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार और ठाकुर कुशलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि दो दशक पहले भी सरकंडे को लेकर पेपर उद्योग से जुड़े लोग गैंगवार करा चुके हैं। nसमाज को तोड़ने वालों से सावधान : गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि कुछ लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की योजना कामयाब नहीं होने दी जाएगी। धर्मेंद्र मलिक के प्रकरण में एसएसपी से मुलाकात की जाएगी। मलिक को अकेला न समझा जाए। nभाकियू के गुटों के बीच बयानबाजी : इस बीच भाकियू टिकैत और भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बयानबाजी का दौर भी चला। संगठनों ने एक-दूसरे पर छींटाकशी की। आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed