फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrival of BJP State President Swatantradev Singh today

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आगमन आज

Tue, 08 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Arrival of BJP State President Swatantradev Singh today
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आगमन आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल मेें आकस्मिक रूप से जान गंवाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिवार का दुख बांटने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भाजपा ने भी कई अपने कार्यकर्ताओं को खोया है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे विजय कश्यप का भी कोरोना की चपेट में आकर निधन हो गया। अब भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों का दुख बांटने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने बताया कि आठ जून को दोपहर प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जिले में पहुंचेंगे। वह कोरोना काल में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। वह केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के एटूजेड आवास पर पहुंचेंगे। उनके दो तहेरे भाइयों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शहर के मोहल्ला ब्रहमपुरी में जिला मंत्री प्रवीण शर्मा और नीतीश मलिक के आवास पर जाएंगे। गांव सोरम में सम्राट बालियान के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे। इसके बाद सहारनपुर के कस्बा नानौता में राज्यमंत्री विजय कश्यप के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed