{"_id":"622504920c6e0d7fd460a956","slug":"arrest-by-police-muzaffarnagar-news-mrt579501699","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने टेंपो में पकड़े राशन के चावल, पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने टेंपो में पकड़े राशन के चावल, पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। क्षेत्र के गांव दुल्हेरा के ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा कालाबाजारी करने ले जा रहे राशन को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की मांग की है ।
क्षेत्र के गांव दुल्हेरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक राशन डीलर गांव के अलावा कमालपुर गांव का भी राशन वितरित करता है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त राशन डीलर पिछले दो वर्षों से राशन की कालाबाजारी कर रहा है तथा ग्रामीणों को राशन नहीं दे रहा है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई । ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उक्त राशन डीलर सात कट्टों में राशन के चावल को एक टेंपो में रख कर कालाबाजारी करने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर दर्जनों ग्रामीण ने टेंपो का पीछा किया तो राशन डीलर कस्बे में एक स्थान पर उतर गया। बाद में ग्रामीणों ने गांव भसाना के पास टेंपो को पकड़ लिया। ग्रामीण टेंपो को शाहपुर थाने लेकर पहुंचे। टेंपो पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक को दी है । पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया राशन गोदाम पर तैनात अधिकारियों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। राशन डीलर के अभिलेखों की गहनता से जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी । दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोपी राशन डीलर सतेंद्र के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है ।