{"_id":"5e46e8998ebc3ee5ac313141","slug":"arpita-himanshu-and-deepak-won-the-race-muzaffarnagar-news-mrt4690101128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पिता, हिमांशु और दीपक ने फर्राटा दौड़ में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पिता, हिमांशु और दीपक ने फर्राटा दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन

चरथावल। बधाई कलां में पुलवामा में मारे गए शहीदों की वर्षगांठ पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अर्पिता और बालक वर्ग में हिमांशु, दीपक और सागर ने बाजी मारी।
शुक्रवार को बधाई कलां गांव में बृहद गोशाला के निकट समीप मैदान में आसपास गांव के युवक और युवतियों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेक बालियान ने किया। ग्रामीण और खिलाड़ियों ने पिछले साल पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समापन पर एसडीएम जानसठ कुलदीप मीना और जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने 1600 मीटर बालिका वर्ग में फर्राटा दौड़ अर्पिता, बालक वर्ग में हिमांशु और 5000 मीटर दौड़ में दीपक तिगरी और 200 मीटर दौड़ में सागर प्रथम स्थान पाने पर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन से युवाओं को सही दिशा और आत्मबल मिलता है। ग्राम प्रधान सचिन मलिक, कंवरजीत सिंह, कोच दिनेश मलिक पिंटू, पूर्व प्रधान विजय पाल सिंह, अरविंद मलिक, आचार्य योगेश, मदन शर्मा, संजय शर्मा, रजत कुमार, बबलू सिसौदिया, सोमपाल मलिक, योगेश मलिक, राशु, ऋषभ और गुड्डू मलिक का सहयोग रहा।