फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   army rally in muzaffarnagar

सेना भर्ती में युवकों की उमड़ी भीड़

Thu, 27 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
army rally in muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। जिले में चल रही थलसेना भर्ती के छठे दिन हजारों की संख्या में सातों जिलों के सिख अभ्यर्थियों के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर के युवकों ने भी भाग लिया। सेना के अधिकारियों ने शारीरिक परीक्षा के तहत युवाओं का कड़ा इम्तिहान लिया। 
विज्ञापन


शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश कैंप में कर्नल पंकज साहनी की देखरेख में थलसेना की भर्ती चल रही है। बुधवार की भर्ती रैली में सात जिलों के सिख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया साथ में मुजफ्फरनगर और शामली के युवकों की ट्रेडमैन भर्ती की गई।
विज्ञापन


मंगलवार रात से ही उमड़ी भीड़ को देखकर सेना के अधिकारियों ने सुबह तीन बजे से पहले ही अभ्यर्थियों को स्टेडियम के भीतर लेना शुरू कर दिया था। सुबह छह बजे से शुरू हुई भर्ती रैली की कार्यवाही से पहले ही स्टेडियम के आसपास हजारों युवकों की भीड़ जुट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सिखों की भर्ती की गई। इसके बाद शामली और मुजफ्फरनगर से ट्रेडमैन के लिए भर्ती की गई। अलग-अलग ग्रुपों में 200 से 250 के बीच अभ्यर्थियों के ग्रुप बनाकर दौड़, लांगजंप, पुशअप आदि शारीरिक परीक्षा कराई। इस भर्ती में 11795 अभ्यर्थी आए, जिनमें से 614 का चयन किया गया।

1400 के लगभग अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्रों, शरीर पर टेटू, लंबाई, उम्र कम होने आदि कारणों से बाहर निकाल दिया गया। भर्ती के लिए दोपहर तक स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही।

उमस, गर्मी और तेज धूप ने किया परेशान
बुधवार सुबह से ही गर्मी पड़ रही थी। उमस, गर्मी और चिलचिलाती धूप में सेना की भर्ती में आए अभ्यर्थियों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिर पड़े। एक अभ्यर्थी के दौड़ के दौरान गिर जाने पर उसकी आंख में चोट लग गई। गिरने वाले अभ्यर्थियों का वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उपचार किया।

आज की भर्ती रैली को लेकर प्रशासन सतर्क
आज थलसेना की भर्ती में मुजफ्फरनगर की भर्ती होनी है। इसके लिए प्रशासन ने बुधवार शाम से ही तैयारियां शुरू कर दीं। एसपी सिटी ने सीओ, नई मंडी निरीक्षक, सिटी कोतवाली निरीक्षक और एसओ सिविल लाइन के साथ बुधवार को अपने कार्यालय पर बैठक की।


एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की भर्ती में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए सुजडू, महावीर चौक, प्रेमपुरी मोड़, नावल्टी चौक, मीनाक्षी चौक, खालापार आदि जगहों पर फोर्स को बढ़ाया गया है। पुलिसकर्मियों की दिन-रात अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं, जिसमें आधा दर्जन के लगभग एसओ को लगाया गया है। खुराफातियों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed