फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQI 400: Fog in the morning, smog in the evening...breathing crisis

एक्यूआई 400 : सुबह कोहरा शाम को स्मॉग...सांसों पर संकट

Sat, 13 Dec 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
AQI 400: Fog in the morning, smog in the evening...breathing crisis
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शाम के समय स्मॉग छाया रहा। एक्यूआई का स्तर 400 तक पहुंचने से सांस के रोगियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। रात के तापमान में गिरावट रही। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तारी धीमी रही। सर्दी और कोहरे के कारण बाजार भी देर से खुलने लगे हैं।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता खराब हो जाने के कारण अस्थमा और सांस के रोगियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। मौसम में बदलाव से बीमारियां भी बढ़ रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसमी बीमारियां पैर पसार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण : चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बृहस्पतिवार रात ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही व अन्य अधिकारियों के साथ शहर की कई प्रमुख सड़कों और रेलवे स्टेशन पर स्थित पालिका के आश्रय स्थलों का जायजा लिया। रैन बसेरों में साफ-सफाई, अलाव की व्यवस्था, नए बिस्तर, कंबल का जायजा लिया। संवाद

ठंड से करें बचाव, आइसक्रीम का करें परहेज : जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि ठंड से बचाव जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखें। लापरवाही बीमारी का कारण बनती है। शुरूआत नजला और खांसी से होती है, लेकिन इसके बाद सीने में जकड़न महसूस होती है। गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। इस मौसम में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed